फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में नजर आया बारिश का सबसे ज्यादा असर, सैकड़ों गाड़ियां फंसी, कई शहर प्रभावित

Thu, 26 Jul 2018 06:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पुल के नीचे जलभराव से गाड़ियां फसीं
उत्तर प्रदेश के तमाम जिले लगातार तीन दिनों की बारिश से जलभराव को झेल रहे हैं। कानपुर, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, उन्नाव, हरदोई, कानपुर देहात, फतेहपुर में जगह-जगह बारिश का पानी जमा है। इटावा जिले में पिछली रात हुई बारिश से मैनपुरी, सैफई और आगरा को जोड़ने वाला अंडर ब्रिज पूरी तरह से जलमय हो गया है। कोई भी वाहन अब वहां से नहीं गुजर पा रहा है। इटावा प्रशासन पानी को हटाने का प्रयास कर रहा है। उधर मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित होता देख वाहन चालकों के होश उड़े हैं। अभी बारिश और होगी जिससे जलभराव और तेजी से होगा। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मौसम विभाग की चेतावनी ...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जालौन जिले में भारी बारिश - फोटो : ANI
यूपी के जालौन जिले में भारी बारिश से यातायात बाधित हो गया। पानी घरों के अंदर घुस गया। इससे जिले के लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
तेज बारिश से भीषण जलभराव
मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह आसमान में मध्यम से घने बादल छाये रहने के कारण तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कानपुर के पास के जिलों में मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
 
विज्ञापन

4 of 4
तेज बारिश से भीषण जलभराव
विभाग का यह भी कहना है कि सावन महीने के कारण भी यूपी के तमाम शहरों में तेज बारिश हो सकती है। जालौन जिले में भारिश बारिश से पानी घरों के अंदर तक घुस गया । वहीं, इटावा जिले में बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया। सड़कों पर भरा पानी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें