फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उलटी दिशा से आ रहे वाहनों ने लगा दिया जाम, लोग हुए परेशान

Mon, 13 Jan 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां हाईवे में रविवार दोपहर एकाएक वाहन उलटी दिशा से आए। इसके अलावा होटल के बाहर खड़े वाहनों की वजह से भी जाम की स्थिति बन गई। करीब आधे घंटे जाम की स्थिति रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे में रनियां के पास लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। कब्जे वाली जगह में होटल, पान की गुमटी, फल की दुकान लगाई जा रही हैं। रविवार दोपहर 12:25 बजे होटल के बाहर अवैध रूप से गाड़ी खड़ी थीं। इस वजह से हाईवे से निकलने के लिए सिर्फ एक लेन ही बची थी। रही कसर उलटी दिशा से सरवनखेड़ा से रनियां तरफ आने वाले वाहन सवारों ने जाम लगा दिया। विसायकपुर चौराहा से लेकर सरनवनखेड़ा मोड़ तक भीषण जाम लग गया।
जल्दबाजी में निकलने के चक्कर से कई वाहन सवारों में झगड़े की नौबत आ गई। लंबा जाम लगता देख थाने से पुलिसकर्मी आए और होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों की फोटो खींचने लगें। यह देखकर वाहन सवार गाड़ी लेकर चले गए। आधा घंटा बाद जाम खुला और यातायात सामान्य हुआ। रनियां थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि हाईवे में अवैध रूप से खड़े वाहनों के लगातार चालान काटे जा रहे हैं। रविवार को लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें