उत्तर प्रदेश के कानपुर में अनलॉक-वन में वाहनों की धमाचौकड़ी बढ़ने से अंदेशा था कि प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को शहर का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 53 रिकार्ड किया गया। 100 तक एक्यूआई सामान्य माना जाता है।
दरअसल बारिश की वजह से धूल के कण जमीन में ही बैठे रहे, इससे प्रदूषण का स्तर नहीं बढ़ सका। तापमान भी बारिश की वजह से सामान्य से कम चल रहा। बदली छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की वजह से बृहस्पतिवार को शहर का मौसम सुहाना रहा।