फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बाजार से सामान लेकर घर जा रहे एक बीएससी के छात्र की बाइक में पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस घायल को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। हेलमेट न लगे होने से सिर और शरीर में खासी चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी अंशू जाटव (20) बीएससी का छात्र था। बृहस्पतिवार शाम को वह मोहम्मदाबाद बाजार से एक किताब लेकर घर जा रहा था। जब नवोदय विद्यालय तिराहे से ताजपुर रोड पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह काफी दूर जा गिरा।
पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंची। डॉ. सनी मिश्रा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि वाहन की खोजबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें