इटावा के ग्राम लवेदी में एक युवक के खाते में आए 3 करोड़ 93 लाख 54 हजार 890 रुपये स्टेट बैंक के लिए पहेली बनी हुई है। दीपक सिंह खाते में करोड़ों की रकम को देख कर भौचक्का हैं।
लवेदी का रहने वाला दीपक सिंह सब्जी बेचने का काम करता है। वह काफी दिनों के बाद अपनी पासबुक प्रिंट कराने के लिए एसबीआई की शाखा लवेदी में गया था।
प्रिंट होकर पासबुक निकली तो उसमें 17 जनवरी 2019 की तारीख में 39354890 रुपये की धनराशि जमा दिखाई गई। उसने पासबुक शाखा प्रबंधक को दिखाया। शाखा प्रबंधक विजय कुमार ने भी बताया कि बैंक सर्वर की गड़बड़ी से पासबुक में इंट्री गलत हो गई है। फिलहाल खाते को सीज कर दिया गया है।