फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: औरैया में सब्जी व्यापारी की निर्मम हत्या, आरोपियों ने धारदार हथियार से काटा गला और गुप्तांग

Mon, 14 Jun 2021 09:01 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, औरैया

सार

सुबह पांच बजे औरैया मंडी के लिए निकला था व्यापारी। रास्ते में आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम। गला और गुप्तांग काटकर की व्यापारी की निर्मम हत्या।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के अंतोल निवासी एक सब्जी व्यापारी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। व्यापारी का शव गांव के पास हाइवे के किनारे पड़ा मिला जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि हादसे के वक्त सुबह पांच बजे वह मोपेड से सब्जी लेने के लिए औरैया मंडी जा रहा था। 

विज्ञापन


हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। पुरवा अंतोल निवासी सुखलाल (38) सोमवार सुबह पांच बजे मोपेड से सब्जी खरीदने के लिए औरैया मंडी की तरफ गए थे। काफी देर तक वो नहीं लौटे और अंतोल हाइवे के किनारे उनका रक्तरंजित शव पड़ा हुआ मिला। 

उनके गले और गुप्तांग को किसी धारदार हथियार से काट दिया गया है। व्यापारी की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गांव के लोगों ने हत्या को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर अयाना पुलिस ने पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस आसपास के दुकानों व ईंट भट्ठों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही पूछताछ भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें