सहजन के गुण बताते कृषि वैज्ञानक।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोराना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरूरत बताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि सहजन खाने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के फार्म पर उद्यान निदेशक बीज डॉ. अनिल सचान, गिरजाशंकर कटियार, डॉ. अरविंद कुमार व जितेंद्र ने अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार के साथ उगाई गई बायोफोर्टीफाइड सब्जियां देखीं।
अध्यक्ष ने बताया कि मोरिंगा (सहजन) के प्रयोग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। सफेद प्याज, ब्रोकली व आंवला का सेवन कर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। इनका सेवन कोराना वायरस का संक्रमण रोकने में मददगार है।