हवासपुर में अंग्रेजी शराब ठेका को सील करते आबकारी निरीक्षक।
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। लॉकडाउन के बाद शराब की दुकाने बंद कर दी गईं थी। इसके बाद भी चोरी छिपे क्षेत्र में शराब की बिक्री हो रही थी। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने जिले के सभी ठेके सील करने के निर्देश दिए थे।
शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक सिकंदरा प्रशांत कुमार ने संदलपुर क्षेत्र के कसोलर, धरमपुर, हवासपुर, संदलपुर, हथूमा व जरौली के अंग्रेजी, देशी व बीयर की दुकानों को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी शराब की बिक्री हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।