फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख मिले, आकार लेगा वीर भूमि का स्टेडियम

विज्ञापन
04 फरवरी को प्रकाशित खबर की पीडीएफ - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का अब अपना स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने खनिज निधि से स्टेडियम निर्माण को लेकर 80 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को स्टेडियम निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। चित्रकूटधाम मंडल में यह पहला स्टेडियम होगा जहां दूधिया रोशनी में डे-नाइट टूर्नामेंट हो सकेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने वीर भूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पठा रोड पर खाली पड़ी पांच एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए जाने का समाचार चार फरवरी के अंक में प्रकाशित किया था। डीएम सत्येंद्र कुमार ने महाविद्यालय प्रबंधन से इस खाली जमीन पर स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए प्रस्ताव मांगा था, ताकि आसपास स्थित कालेजों के छात्र-छात्राओं को खेलने का मैदान मिल सके। प्रस्तावित स्टेडियम दूधिया से जगमग होगा।
यहां क्रिकेट की पिच, फ्लड लाइट, ओपेन जिम और चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण होगा। प्रथम चरण में 80 लाख रुपये खर्च होंगे। हालांकि, बाद में इस स्टेडियम को बुंदेलखंड विकास बोर्ड खेल कांप्लेक्स में तब्दील कर सकता है। इसके लिए बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजा बुंदेला ने कालेज के प्राचार्य डॉ. सुशील बाबू से प्रस्ताव मांगा था, जिसे प्रशासन के माध्यम से भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के समीप स्टेडियम बनने और अन्य सुविधाएं होने से वह कई खेलों में प्रतिभाग कर सकेंगी। स्टेडियम में संबंधित खेलों के प्रशिक्षक होने से उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अमर उजाला के प्रयास से स्टेडियम बनने का रास्ता साफ हो गया।
-शिल्पी राजपूत, वीरभूमि महाविद्यालय की छात्रा
अभी तक डे-नाइट क्रिकेट मैच के लिए जिले में कोई स्टेडियम नहीं था। अब क्रिकेट में रुचि रखने वाले छात्र रात में भी प्रैक्टिस व मैच खेल सकेंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम शहर से दो किमी की दूरी पर है। कॉलेज के समीप स्टेडियम बनने से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-अमन यादव, वीरभूमि महाविद्यालय छात्र

शिल्पी राजपूत- फोटो : MAHOBA

अमन यादव- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें