फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट में वेदांश और मनिष्का ने जीता खिताब

विज्ञापन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता मे भाग लेते बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क के इनडोर स्टेडियम में शुक्रवार को स्टैग ग्लोबल कानपुर जिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में 24 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में पहले दिन कई वर्ग के मैच हुए। अंडर 9 बालक वर्ग में फाइनल मैच में वेदांश व बालिका में मनिष्का ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन


फाइनल मैच में मनिष्का ने माही सिंह को 9-11, 11-8, 11-8, 12-10, 12-10 से हराकर खिताब जीता। वहीं बालक वर्ग में वेदांश पांडेय ने शौर्य यादव को 11-4, 11-5, 11-6 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। अंडर–11, 13 और 15 वर्ग के फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे।

इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा प्रकाश पाल, विशिष्ट अतिथि कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद, सचिव संजय टंडन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय मेहरोत्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सत्यम झा ने किया। इस मौके पर संयुक्त सचिव सुनील सिंह, अनिल गुप्ता, अनूप अवस्थी, शिवांग मिश्रा, अविनाश यादव, अभिसारिका यादव, अनिल वर्मा, रवि पोपतानी, अनमोल चंद्र और अजय सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें