फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तीन माह से अपनी जगह पत्नी से काम करा रहा वीडीओ निलंबित, सीडीओ की समीक्षा में सामने आई थी लापरवाही

Wed, 11 Dec 2024 11:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डीपीआरओ ने बीडीओ दिनेश वर्मा से जांच कराई, तो पता चला कि गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों में सचिव रुचि नहीं ले रहे हैं। महीनों से भुगतान लंबित पड़े। सचिव के सारे काम उनकी पत्नी करती हैं। वह सिर्फ सरकारी कागजों में हस्ताक्षर करते हैं।
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी ने गजब का खेल कर दिया। वह अपनी जगह पत्नी से काम कराता रहा। इसकी वजह से पंचायत में विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। सीडीओ की समीक्षा में बैठक में सचिव की लापरवाही सामने आई थी। डीपीआरओ की रिपोर्ट के बाद डीडीओ ने सचिव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के कल्याणपुर बीडीओ को सौंपी गई है।

विज्ञापन

सचिव प्रदीप कुमार के पास अकबरपुर सेंग, ददारपुर कटहा और बेदीपुर गांवों की जिम्मेदारी थी। अगस्त महीने में उन्हें कल्याणपुर से बिल्हौर ब्लॉक भेजा गया था। तैनाती के तीन माह बाद भी वह फील्ड पर नहीं गए। इस पर ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत की थी। आरोप था कि सचिव की लापरवाही की वजह से स्वच्छ भारत मिशन, गोशाला निर्माण और मानदेय भुगतान नहीं हो पा रहे हैं।

विकास कार्यों की समीक्षा में सामने आई लापरवाही
आरोप यह भी लगाया था कि पंचायतों में सचिव की जगह उनकी पत्नी काम करा रही हैं। डीपीआरओ और डीडीओ को भी इस संबंध में जानकारी दी गई थी। इधर एक सप्ताह पहले सीडीओ ने विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की तो सचिव की लापरवाही सामने आई। उन्होंने डीपीआरओ से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

जांच रिपोर्ट के आधार पर सचिव को निलंबित किया
डीपीआरओ ने बीडीओ दिनेश वर्मा से जांच कराई, तो पता चला कि गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों में सचिव रुचि नहीं ले रहे हैं। महीनों से भुगतान लंबित पड़े। सचिव के सारे काम उनकी पत्नी करती हैं। वह सिर्फ सरकारी कागजों में हस्ताक्षर करते हैं। डीपीआरओ ने जांच रिपोर्ट बनाकर डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी थी, जिसके आधार पर सचिव को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान सचिव प्रदीप कुमार को शिवराजपुर ब्लॉक में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

सचिव प्रदीप लगातार विकास कार्यों में लापरवाही बरत रहा था। प्रधान कई बार शिकायत कर चुके थे। गांव में खुद न जाकर उनकी पत्नी सारे काम देख रही थीं। उन्हें निलंबित कर दिया गया है।  -गजेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें