फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रेया हत्याकांड में नया खुलासा... घटना के समय घर में थीं मां और दादी; इस डर से छात्रा ने खुद को मारी गोली

Wed, 11 Dec 2024 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर की श्रेया की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। डीवीआर की जांच से खुलासा हुआ है कि घटना के वक्त श्रेया के साथ घर पर मम्मी और दादी ही मौजूद थीं। श्रेया ने खुद को गोली मारी थी।
विज्ञापन
Class 11 student death in Kanpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू के जामू गांव में 11वीं की छात्रा श्रेया की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। श्रेया ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। पुलिस की अब तक की जांच इसी ओर इशारा कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गन शॉट रेसेड्यू (जीएसआर) जांच की रिपोर्ट में श्रेया के दोनों हाथों पर गन पाउडर पाया गया है। इससे साफ है कि उसने दोनों हाथों से तमंचा पकड़कर अपने पेट में गोली मारकर जान दी थी।

साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी इसी ओर इशारा कर रही हैं। इसके सामने आने के बाद ही अब पुलिस ने श्रेया के परिवार के खिलाफ पुलिस ने परिवार वालों के खिलाफ पुलिस को भ्रमित करने, दो अवैध तमंचे रखने और गलत तहरीर देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


फुटेज से पता चला कि घटना के समय श्रेया घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उसने अपने दोस्त को कुछ इशारा किया। फिर शीशे को देखकर मुस्कुराते हुए लड़के से इशारे में बात करती रही। 
 

ऊपर की मंजिल पर खड़ी दादी निर्मला ने दोनों की इस हरकत को देख लिया। इस बीच मां रेखा भी पहुंच गई और छत से ही उसे डांटने लगीं। कुछ पलों बाद मां नीचे आई और दुकान का शटर नीचे कर उसे अंदर लेकर चली गई। 

 
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि दादी निर्मला और मां रेखा ने पिता से शिकायत करने की बात कही। इसी बात से वह बहुत डर गई और कुछ समय बाद उसने खद को गोली मार ली। इस पूरी घटना के दौरान श्रेया के पिता विनय सिंह चंदेल घर से बाहर ही थे। वहीं, पड़ोसियों समेत कई लोगों का सैंपल लिया गया था, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें