कानपुर। संडे क्रिकेट लीग सीजन-22 में रविवार को ट्राइडेंट इलेवन ने मून लाइट क्रिकेट इलेवन को 106 रन से हरा दिया। ट्राइडेंट की जीत में गेंदबाज वत्सल ने छह विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुलिस लाइन मैदान पर खेले गए मुकाबले में ट्राइडेंट ने 25 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए। टीम से मो. फहीम अंसारी ने 43, देवांश ने 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मून लाइट टीम के वत्सल की धारदार गेंदबाजी के आगे सिर्फ 61 रन पर ढेर हो गई। हिमांशु ने भी तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच वत्सल, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज देवांश और स्टार प्रदर्शन का पुरस्कार मो. फहीम अंसारी को दिया गया।