रेल हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक रेल हादसाें में सैकड़ाें की तदाद में लाेग मारे गए। कभी ट्रेन की पटरी उखड़ी ताे कभी ट्रेन पटरी से उतर गई। शुक्रवार तड़के चित्रकूट में वास्को डि गामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसमे तीन लाेगाें की माैत हाे गई अाैर सैकड़ाें लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए।
विज्ञापन
2 of 5
रेल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट के पास हुए एक रेल हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा मानिकपुर स्टेशन पर हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
रेल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पटना जंक्शन से चलकर गोवा के मडगांव स्टेशन जानेवाली वास्को डि गामा-पटना एक्सप्रेस की 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। ये हादसा सुबह 4:18 बजे ये हादसा हुआ।
वास्को-डि-गामा 12741 पटना एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. इस हादसे में ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतरे जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
4 of 5
रेल हादसा
हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे का है। घायलों को चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं।
राहत और बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया है। घायलों को मानिकपुर और चित्रकूट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वास्को डि गामा एक्सप्रेस शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म फॉर्म संख्या-दो से गुजर रही थी। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म से कुछ दूर आगे बढ़ी, उसके तेरह डिब्बे पटरी से उतर गए।