कानपुर। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कैंट में चल रही आईसीएसई यूपी रीजनल कराटे प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मुकाबले हुए। इसमें 13.2 अंक के साथ वाराणसी ओवर ऑल चैंपियन रहा। कानपुर साउथ 10.2 अंक के साथ द्वितीय और लखनऊ साउथ 8.3 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर 17 बालक वर्ग में अचिंत्य, ईशान, फ्रैंकलिन, गौरांश, कुमार आरुष, श्रवण, एकांश, दिलजोत, दिव्यांश, आयुष, अरनव और श्लोक ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में आरना, अनन्या, प्रतिष्ठा, आरुषी, अमीषी, पलक, अरना प्रजापति, जीविषा, फरीन, कृति ने स्वर्ण पदक झटका।
इसी तरह अंडर-19 बालक वर्ग में आयुष, कुलदीप, दक्ष, गौरव, मो. अली, अकील, सात्विक, तुषार, रजत, पार्थ, वैभव, भूवनेंद्र, देवांग्य और बालिका में आशी, अनिका, दीक्षा, पलक, जयश्वी, साक्षी, याशिता, वानी, जयंतिका ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के समापन पर नार्थ जोन की कोऑर्डिनेटर वनिता मेहरोत्रा व स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा मंडल ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।