फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर की गरिमा का सीनियर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कैंप में चयन

विज्ञापन
तेज गेंदबाज गरिमा यादव - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई के तत्वावधान में सीनियर भारतीय टीम का कैंप छह अगस्त से बंगलूरू स्थित अकादमी में लगेगा। बीसीसीआई की चयन समिति ने वर्षभर के प्रदर्शन के आधार पर कानपुर की तेज गेंदबाज गरिमा यादव का चयन किया है। कैंप में बेहतर प्रदर्शन कर वह भारतीय टीम में स्थान पक्का करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन



सिविल लाइंस स्थित डीएवी गर्ल्स हॉस्टल की रहने वाली गरिमा ने इस वर्ष बीसीसीआई की ओर से चेन्नई में हुई चैलेंजर ट्रॉफी में छह विकेट चटकाए थे। वहीं, उत्तराखंड में जून 2025 में हुए मल्टी डेज क्रिकेट में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं, अंडर-23 एकदिवसीय में और सीनियर यूपी टीम के लिए इस साल 20 विकेट अपने नाम किए हैं।

जुलाई में बंगलूरू में खेले गए इमर्जिंग कप क्रिकेट टूर्नामेंट में गरिमा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए रिकॉर्ड 14 विकेट लिए थे। वर्तमान में गरिमा जीआईसी मैदान पर कोच मोइनुद्दीन और दिनेश यादव के निर्देशन में अभ्यास कर रही हैं। गरिमा के पिता शैलेंद्र सिंह ललितपुर में पुलिस विभाग में व मां अल्का देवी गृहिणी हैं। केसीए के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एसएस सिंह ने गरिमा को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें