थ्री एम इंटरटेनमेंट की ओर से रविवार को लैंडमार्क होटल में ‘कानपुर फैशन वीक 2015’ आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि भारती महिला उद्यमी परिषद की अध्यक्ष डॉ. पदमा शुक्ला ने उद्घाटन किया।
फैशन शो में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2012 वान्या मिश्रा ने रैंप पर शो स्टॉपर बनकर कैटवॉक किया। फैशन शो आठ राउंड में हुआ। आईएनआईएफडी की फैशन डिजाइनरों ने मॉडलों के परिधान डिजाइन किए।
वान्या मिश्रा ने बताया कि कानपुर में फैशन डिजाइनिंग की प्रतिभा है। आईएनआईएफडी की फैशन डिजाइनर्स की तैयार की गई ड्रेस काफी अच्छी थी। उन्होंने बताया कि 2012 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब मिला।