Vandana Devi First in Quiz Competition
- फोटो : BANDA
बांदा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सबीहा रहमानी व सह नोडल अधिकारी डॉ. विनय कुमार पटेल के नेतृत्व में शनिवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
निर्णायक मंडल में डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. जयंती सिंह रहीं। इनमें वंदना देवी जड़िया (बीए तृतीय) प्रथम, सादिया (बीए तृतीय) द्वितीय, श्रद्धा त्रिपाठी (बीए प्रथम) तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर डॉ. सपना सिंह, डॉ. सुधा तिवारी, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. अस्तुति वर्मा, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. वीरेंद्र प्रताप चौरसिया आदि मौजूद रहे।