फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राेज डे से वैलेनटाइन वीक का अागाज, जानिए क्याें है हर एक दिन खास

Tue, 07 Feb 2017 08:09 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
वैलेनटाइन वीक के पहले दिन राेज डे के रूप में मनाया जाता है
विज्ञापन
वैलेनटाइन वीक का अागाज रोज डे से शुरू हाेता है अाैर अंत वैलेनटाइन डे पर होता है। इस दिन संत वैलेनटाइन के जन्मदिन के तौर पर भी मनाया जाता है। ऐसा नहीं है वैलेनटाइन वीक केवल प्रेमी जोड़े के लिए होता है, बल्कि यह वह पर्व हाेता है जब हर काेई अपने दिल की बात अपने चाहने वाले से कर सके।
विज्ञापन


7 फरवरी रोज डे – प्यार के खूबसूरत सप्ताह की शुरुआत इसी दिन से होती है। इस दिन आप जिससे प्यार करते हैं उन्हें गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाओं से अवगत करवा सकते हैं। प्यार करने वाले जोड़े एक-दूसरे को लाल गुलाब देना पसंद करते हैं। 8 फरवरी प्रपोज डे- दूसरा दिन प्रपोज डे का होता है। इस दिन प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे को प्यार का इजहार करता है। अाजकल प्रेमी युगल इस दिन अपने प्यार के लिए अलग-अलग तरह के गिफ्ट भी प्रजेंट करते हैं। 
विज्ञापन
9 फरवरी चॉकलेट डे- चॉकलेट तो सभी को पसंद होती है। लड़कियों को यह कुछ ज्यादा ही पसंद होती है। प्यार का इजहार करने के लिए चॉकलेट का सहारा लिया जा सकता है इससे सामने वाले की नाराजगी को पल भर में दूर किया जा सकता है वहीं अपने रुठे हुए प्रियजनों को इससे मनाया जा सकता है। इस दिन चॉकलेट देने से प्यार बढ़ता है।

10 फरवरी टैडी डे- लड़कियों को टैडी बहुत पसंद होता है। टैडी को पूरी दुनिया में प्यार का प्रतीक माना जाता है। बचपन के साथ ही यह आपकी जवानी के भी साथी होते हैं।   11 फरवरी प्रॉमिस डे- वादे हर रिश्ते की आधारशिला होते हैं। यह आपके हेल्दी रिलेशनशिप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दिन आप जिससे प्यार करते हैं उनसे कोई खास वादा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे ऐसा वादा ना कर बैठें जिसे आप बाद में निभा ना सकें। इसलिए सोच-समझकर वादा दें। 12 फरवरी किस डे- वैलेनटाइन वीक के छठे दिन को किस डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी युगल किस के जरिए अपने प्यार का अहसास पार्टनर को करवाते हैं। 13 फरवरी हग डे- गले लगाकर आप बहुत से रुठे हुए अपने प्रियजनों को मना सकते हैं। इस दिन आप गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी भावनाओं का अहसास दिला सकते हैं। हग प्यार, केयर और प्रोटेक्शन को दर्शाता है। 14 फरवरी वैलेनटाइन डे- यह दिन प्यार करने वालों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के लिए स्पेशल बनाने के साथ ही उसे कभी ना भूलने वाला दिन बनाने की कोशिश करते हैं। इस दिन के साथ ही एक हफ्ते से जारी प्यार के त्योहार का अंत हो जाता है। मार्केट में अाया हर्ट शेप गिफ्ट
वैलेंटाइन वीक के लिए इस बाजार में हॉर्ट शेप के उपहार लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। खासतौर पर युवा युगलों के लिए बाजार में रोज पिलो, हॉर्ट शेप सेल्फी प्वाइंट और हॉर्ट शेप वाले ग्रीटिंग कॉर्ड बाजार में सजने लगे हैं। कानपुर के गुमटी, गाेविंदनगर, नवीन मार्केट में अलग-अलग तरह के गिफ्टस सज चुके हैं।  विवाह का लग्न नहीं इस बार वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को सूर्य की स्थिति अच्छी नहीं है। किसी पंचांग में वेलेंटाइन वीक में विवाह का लग्न नहीं है। राहू, केतु और सूर्य की स्थिति आपस में बढ़िया नहीं है। 7 से 11 फरवरी तक राहू और बृहस्पति की स्थिति अच्छी नहीं है। 12 से 14 फरवरी तक सूर्य की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। विवाह के लिए सूर्य का मजबूत होना जरूरी है।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें