फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह व सात फरवरी को अलीगढ़ में होगा वैश्य समागम, सरकार में वैश्य समाज की भागीदारी बढ़ाने पर होगी चर्चा

Mon, 11 Jan 2021 02:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत, नगर निगम और विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। सरकार में वैश्यों की भागीदारी कैसे बढ़े, इसी मुद्दे को लेकर छह एवं सात फरवरी को अलीगढ़ में वैश्य एकता परिषद के 25 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय अधिवेशन और वैश्य समागम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह बातें अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ज्ञान भारती इंटर कॉलेज बिरहाना रोड में हुई बैठक में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कही। कार्यवाहक अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों की सरकार कहलाती है लेकिन राजनैतिक क्षेत्र में हमें कहीं भी स्थान नहीं प्राप्त होता है।

नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि हम पहले ग्राम पंचायत और निकाय चुनाव में अपनी जोर आजमाइश करके अपने प्रत्याशी जिताएंगे। फिर सरकार को विधानसभा चुनावों में टिकट बांटते समय वैश्यों के प्रति सोचने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


यहां धर्म प्रकाश गुप्ता को भाजपा महानगर उपाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता को सपा से नगर महासचिव और विजय ओवर को नामित पार्षद बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। यहां कृष्ण गुप्ता बब्बू, सुरेश गुप्ता, लल्लू भैया, कुंज बिहारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें