गोविंद नगर के डीबीएस कॉलेज में एक कौवा मृत पाया गया
- फोटो : amar ujala
कानपुर जू में जो पक्षी बर्ड फ्लू से मरे हैं, उनके संपर्क में 20 लोग आए हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने चिड़ियाघर प्रशासन और चीफ वेटेनरी अफसर से इन लोगों के नाम और पता समेत सूची मांगी है। इसके साथ ही इनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।
लक्षण मिलने में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इसके साथ जीएसवीएम मेडिकल कालेज के संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) और उर्सला में बेड की व्यवस्था कर दी गई है। रविवार रात डीएम की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समूह की बैठक हुई।
इसमें बर्ड फ्लू के रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की गई। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि पांच सौ टेबलेट चिड़ियाघर प्रबंधन और पांच सौ टेबलेट चीफ वेटेनरी अफसर को उपलब्ध करा दी गई।
किसी में बर्ड फ्लू के लक्षण उभरने पर डाक्टर की सलाह पर दवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि टेमी फ्लू पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बैठक में सीडीओ, सीवीओ, चिड़ियाघर के निदेशक, डीएफओ, एडीएम सिटी आदि अधिकारी रहे।