उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत, नगर निगम और विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। सरकार में वैश्यों की भागीदारी कैसे बढ़े, इसी मुद्दे को लेकर छह एवं सात फरवरी को अलीगढ़ में वैश्य एकता परिषद के 25 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय अधिवेशन और वैश्य समागम का आयोजन किया जाएगा।
यह बातें अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ज्ञान भारती इंटर कॉलेज बिरहाना रोड में हुई बैठक में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कही। कार्यवाहक अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों की सरकार कहलाती है लेकिन राजनैतिक क्षेत्र में हमें कहीं भी स्थान नहीं प्राप्त होता है।
नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि हम पहले ग्राम पंचायत और निकाय चुनाव में अपनी जोर आजमाइश करके अपने प्रत्याशी जिताएंगे। फिर सरकार को विधानसभा चुनावों में टिकट बांटते समय वैश्यों के प्रति सोचने को मजबूर होना पड़ेगा।
यहां धर्म प्रकाश गुप्ता को भाजपा महानगर उपाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता को सपा से नगर महासचिव और विजय ओवर को नामित पार्षद बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। यहां कृष्ण गुप्ता बब्बू, सुरेश गुप्ता, लल्लू भैया, कुंज बिहारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।