फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

196 का हुआ टीकाकरण, अब दो दिन करना होगा इंतजार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में युवक को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कोविशील्ड का टीका खत्म हो गया है। तीन सेंटर पर महज 196 लोगों का टीका लग सका है। अब लोगों को टीका के लिए करीब दो दिन का इंतजार करना पड़ेगा। वैक्सीन के लिए अधिकारियों ने मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को वैक्सीन की किल्लत के चलते जिला अस्पताल के दो व रसूलाबाद में एक सेंटर पर ही टीकाकरण हो सका। इस दौरान 196 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अब अस्पतालों में कोविशील्ड वैक्सीन का टीका खत्म हो चुका है। हालांकि कोवैक्सीन के कुछ टीका अभी बचे हैं। कोवैक्सीन की केवल दूसरी डोज लगाई जा रही है। नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि जिला अस्पताल पुरुष सेंटर पर 109, जिला अस्पताल महिला के सेंटर पर नौ व रसूलाबाद अस्पताल में 78 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा अन्य अस्पतालों में वैक्सीनेशन नहीं किया गया। वैक्सीन खत्म होने से लोगों को लौटना पड़ा। अब दो दिन तक टीका के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

----
बयान
जिले में वैक्सीन खत्म होने की जानकारी है। अधिकारियों से और वैक्सीन की मांग की गई है। संभवतया दो दिन बाद वैक्सीन मिल जाएगी।
-डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें