फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पार्ट टाइम 300 रुपये कमाने में 43 हजार गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। साइबर अपराधी घर बैठे या पार्ट टाइम मोबाइल पर कुछ घंटे कार्य कर रुपये कमाने का लालच देकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में रविवार से मंगलवार के बीच बिरहाना रोड निवासी युवक को एक के बाद एक कई टास्क देकर पहले कुछ रुपये दिए गए। आखिर में बड़ी राशि जमा करते ही 43 हजार रुपये की ठगी हो गई। उन्होंने पूर्वी जोन के साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन

गोपाल शर्मा एक्सप्रेस रोड के एक मोबाइल सेंटर में कार्य करते हैं। उनके मुताबिक इंस्टाग्राम पर रील देखते समय कुछ घंटे कार्य कर 200-300 रुपये कमाने की रील आई। रील में कमेंट बॉक्स में यस टाइप करने के लिए कहा गया। टाइप करते ही उनके टेलीग्राम पर एक लिंक आया जिसमें देश के होटलों को रेटिंग देने का टास्क दिया गया। रेटिंग देते ही खाते में 150 रुपये आ गए। दूसरे, तीसरे और चौथे टास्क में 200, 300 और 400 रुपये आ गए। इसके बाद उनको 100 लोगों के एक ग्रुप में जोड़ा गया। जहां पेड टास्क दिए गए और इनाम भी ज्यादा था। इस पर उन्होंने 43 हजार जमा कर दिए, टास्क पूरा करने पर 56 हजार रुपये मिलने थे। आखिरी बार 30 हजार जमा करने पर रुपये फ्रीज होने का मैसेज आया और उसे ग्रुप से हटा दिया गया। ग्रुप में महिला समेत चार एडमिन थे। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल में शिकायत करने पर पांच हजार रुपये फ्रीज करा दिए गए। साइबर क्राइम ब्रांच थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि अपराधी लालच देकर ठगी कर रहे हैं। पीड़ित से बैंक और खाते की पूरी डिटेल पहले ही ले ली गई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें