फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: पीडियाट्रिक ट्रायल में बच्चों को लगने लगी दूसरी डोज, दो दिन में 20 बच्चों को दी गई वैक्सीन

Thu, 15 Jul 2021 03:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रायल में बच्चे को वैक्सीन लगाते चीफ इन्वेस्टिगेटर प्रो वी एन त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में कोवाक्सिन के पीडियाट्रिक ट्रायल में शामिल बच्चों को दूसरी डोज लगनी शुरू हो गई है। वैक्सीन की पहली डोज लगने के 28 दिन बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। बुधवार को 15 बच्चों को दूसरी डोज लगाई गई। कोवाक्सिन का पीडियाट्रिक ट्रायल आर्यनगर स्थित प्रखर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


ट्रायल में पहली डोज 70 बच्चों को दी गई थी। इनमें तीन आयु वर्ग के बच्चे शामिल थे। शुरुआत बड़े आयु वर्ग 12 से 18 साल से की गई थी। इस आयु वर्ग के 25 बच्चों को वैक्सीन लगी। इसके बाद 6 साल से 12 साल आयु वर्ग के भी 25 बच्चों को डोज दी गई, फिर दो साल से छह साल तक के 20 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।

ट्रायल के चीफ इन्वेस्टिगेटर प्रोफेसर वीएन त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक दूसरी डोज 20 बच्चों को लगी है। मंगलवार को पांच और बुधवार को 15 बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं, किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें