आचार्य राजेश महाराज को ज्योतिष विभूषण की उपाधि सौंपते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत
- फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला’ द्वारा देहरादून में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ-2018 में बुंदेलखंड के मशहूर आचार्य ज्योतिषाचार्य राजेश महाराज को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने ज्योतिष विभूषण की उपाधि से सम्मानित किया। उन्हें यह पुरस्कार कैंसर के ज्योतिषीय अनुसंधान एवं उसके निराकरण पर शोधपत्र पर दिया गया है। ज्योतिष महाकुंभ कार्यक्रम ग्राफिक इरा यूनीवर्सिटी, देहरादून में दो अप्रैल को हुआ। इसमें यूपी और उत्तराखंड सहित देश के कई ज्योतिषाचार्य व अन्य हस्तियां शामिल हुईं।
बांदा के आवास विकास कालोनी निवासी और लोक मंगल अनुसंधान संस्थान निदेशक आचार्य राजेश महाराज ने शोध पत्र में कहा कि अशुभ राहु शनि युति तथा लगनेश का पीड़ित होना कैंसर रोग को जन्म देता है। कहा कि उन्होंने यह अपना ज्योतिषी सर्वेक्षण 100 से अधिक जन्म कुंडलियोें तथा लोगों से व्यक्तिगत मिलकर किया है। निष्कर्ष निकला है कि क्रूर एवं पापी ग्रह की अशुभ युति संक्रामक रोगों को जन्म देती है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बांदा के राजेश महाराज को ज्योतिष विभूषण की उपाधि से सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल केके पाल और मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, रेखा आर्य और अमर उजाला के संपादक हरिश्चंद्र सिंह सहित ज्योतिष विद्वान पंडित केए दुबे पदमेश, पंडित लेखराज शर्मा (हिमांचल प्रदेश), पंडित सतीश शर्मा (राजस्थान), फैमिली गुरु जयमनदान और अजय भांबी (नई दिल्ली) उपस्थित थे।