बैग खोलकर देखे गए तो उनमें चांदी देखकर पुलिस वालाें के हाेश उड़ गए। पूछने के बाद भी दोनों चांदी खरीदने और ले जाने संबंधी कोई कागज नहीं दिखा सके। इस पर जीआरपी ने चांदी जब्त करते हुए दोनों को हवालात में डाल दिया। युवक से पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में यह भी पता चला कि वे कई साल से चांदी की सिल्लियां तस्करी कर ट्रेन से ले जाते थे। गैंग के तार स्थानीय सर्राफा बाजार से भी जुड़े हैं। यहां के भी कुछ तस्करों के नाम पता चले हैं, सर्राफा काराेबारी का पता लगाया जा रहा है।