पं. प्रबोध दीक्षित को सम्मानित करते उत्तराखंड केे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी ज्योतिषी पंडित प्रबोध दीक्षित को उत्तराखंड में आयोजित अमर उजाला व ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। उन्हें दो मई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
देहरादून के ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में अमर उजाला की ओर से आयोजित ज्योतिष एवं योग सम्मलेन में देश के कई ज्योतिषियों व योग शिक्षकों ने भाग लिया था। सम्मेलन में इटावा के ज्योतिषी पं प्रबोध दीक्षित ने ज्योतिष की सहायता से मधुमेह पर नियंत्रण रखने के विषय पर अपनी बात रखी थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।