फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की शादी में कन्नौज आया राजस्थान का युवक गंगा में डूबा

Sun, 12 May 2019 09:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

दोस्त की शादी में शामिल होने राजस्थान से यूपी के कन्नौज आया युवक गंगा में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करवाई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। हरदोई जिले के मल्लावां थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर गंगा का मजरा भैसड़ा निवासी अरविंद कुमार हरियाणा के गुड़गांव की एक निजी कंपनी में कार चलाता है। उसके साथ कंपनी में राजस्थान के रेवाड़ी का सुनील कुमार (25) पुत्र दयाराम भी कार चलाता था।

 

13 मई को अरविंद की उन्नाव के सफीपुर थाना के गांव मिर्जापुर में बरात जानी है। सुनील भी बरात में शामिल होने आया था। रविवार को सुनील कुमार दोस्त अरविंद के भतीजे अंकित और उसके साथी रुचित, मोहित, पंकज और जतिन के साथ महादेवी घाट, कन्नौज में गंगा स्नान को गया था। सभी गंगा नहा रहे थे। इस बीच सुनील गंगा में डूबने लगा तो साथ नहा रहे युवकों ने बचाने का प्रयास किया। सुनील गंगा में डूब गया। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सुनील के परिजनों को घटना को जानकारी दी गई है। सोमवार को गंगा में उसे तलाश कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें