फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उत्तर प्रदेश ने जीती राज सिंह डूंगरपुर सेंट्रल जोन ट्राॅफी

विज्ञापन
राज सिंह डूंगरपुर सेंट्रल जोन ट्राफी का खिताब जीतने वाली उप्र की टीम।  - फोटो : स्रोत, यूपीसीए।
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर सेंट्रल जोन ट्राॅफी का खिताब उत्तर प्रदेश ने अपने नाम किया। विदर्भ के साथ हुए फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर खिताबी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

देहरादून में हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने कैफ के नाबाद 250 रनों के दम पर पहली पारी 103.1 ओवर में नौ विकेट पर 502 रन बनाने के बाद घोषित की। वहीं, विदर्भ की पहली पारी 64.2 ओवर में 194 रनों पर सिमट गई। विदर्भ के कप्तान मलहार मनोज के 132 रन के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश टीम से शहर के चाइनामैन विष्णु सरोज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हुए 33 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, रुद्र शर्मा ने भी तीन विकेट झटके। ग्रीन पार्क छात्रावास में विष्णु को प्रशिक्षण देने वाले कोच अमित पाल ने कहा कि उन्होंने खुद को मिले मौके को भुनाया है। हर मैच में विकेट हासिल करने के साथ विष्णु ने बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें