फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बांदा-डीआरओ की स्कॉर्पियो और टेंपो में भिड़ंत, टेंपो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डंपर को ओवरटेक कर रहे टेंपो और बांदा से कानपुर जा रही जिला आबकारी अधिकारी (डीआरओ) की स्कार्पियो में सामने से टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक चिल्ला के पलरा गांव निवासी अखिलेश वर्मा (35) की कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


स्कार्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार आबकारी अधिकारी की पत्नी बीना यादव (45) व चालक आनंद द्विवेदी घायल हो गए। दोनों घायलों को कानपुर भेजा गया है। उधर, मृत टेंपो चालक के परिजनों का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक ने अखिलेश को सड़क पर गिरने के बाद सात बार कुचला। पुलिस मौके की जांच कर रही है।



भाई बृजमोहन ने बताया कि रविवार की रात अखिलेश चिल्ला से सवारियां छोड़कर वापस टेंपो से गांव पलरा जा रहा था। सहूरपुर मोड़ के पास बांदा की ओर से आई स्कॉर्पियो ने उसे सामने से टक्कर मार दी, जिससे अखिलेश सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि स्कार्पियो चालक के नियंत्रण में न होने से अखिलेश को उसने सात बार कुचल दिया। पुलिस ने उसे तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई। अखिलेश के दो पुत्र व पत्नी प्रियंका है। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन


उधर, आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार की स्कॉर्पियो थी। रविवार की रात आबकारी अधिकारी की पत्नी को कानपुर जाना था। साथ में चालक आनंद द्विवेदी व आबकारी सिपाही अशोक यादव थे।



चिल्ला के सहूरपुर मोड़ पर टेंपो चालक ने डंपर को ओवरटेक किया तो सामने से स्कार्पियो से टक्कर हो गई। आबकारी निरीक्षक ने टेंपो चालक को कुचलने के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें