फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल यूपी: 2000 के नोटों की जमाखोरी सहित इन बड़ी खबरों ने खींचा सबका ध्यान

Mon, 02 Sep 2019 08:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सेंट्रल यूपी की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में सोमवार को महोबा जिले में नेत्रहीन किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई। इसके अलावा नोटों की जमाखोरी से पनपी आर्थिक सुस्ती जैसी बड़ी खबरों ने पूरे दिन खूब सुर्खियां बटोरी। आइए जानते हैं यूपी की कुछ बड़ी खबरों के बारे में-
विज्ञापन

 
नेत्रहीन किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पढ़कर उड़े परिजनों के होश
महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के एक गांव में नेत्रहीन किशोरी से दुष्कर्म किए जाने के बाद गर्भ ठहर जाने का मामला उजागर हुआ है। पढ़ें पूरी खबर 

मंदी की आहट: नोटों की जमाखोरी से भी पनपी आर्थिक सुस्ती, 2000 के 80 फीसदी नोट लोगों के पास डंप
आर्थिक सुस्ती की तमाम वजहों में से एक नोटों की जमाखोरी भी है। सरकार ने कालेधन के इस्तेमाल को रोकने का दावा भले ही किया हो, लेकिन एक सच यह भी है कि 2000 के नोटों की जमाखोरी की वजह से बाजार में मुद्रा प्रवाह कम हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार वैन बाइक में टक्कर मारते हुए आगे खंती में जा कर पलट गयी। हादसे में पिता रामबाबू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर

पीएफ कर्मियों के लिए जरूरी खबर, फंड और पेंशन पर चलेगी सरकार की कैंची, इतने फीसदी कम होगा अंशदान
पीएफ कर्मियों के पीएफ फंड और पेंशन पर सरकार कैंची चलाने जा रही है। सरकार के श्रम मंत्रालय ने कर्मचारियों और नियोक्ताओं के अंशदान को 10-10 फीसदी करने का प्रस्ताव तैयार किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व बच्चा गंभीर
यूपी के हमीरपुर जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें