फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल यूपी: सीएम योगी के जालौन दौरे से लेकर पत्नी की अदला बदली सहित इन खबरों ने खींचा सबका ध्यान

Sun, 01 Sep 2019 05:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में रविवार को जालौन जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम के जालौन दौरे ने पूरे दिन खूब सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा कानपुर का वाइफ स्वैपिंग (पत्नी की अदला बदली) मामला भी पूरे दिन लोगों की जुबान पर रहा।
विज्ञापन

आइए जानते हैं यूपी की कुछ बड़ी खबरों के बारे में-


सीएम योगी बोले- विपक्ष की नजरों में ही दोष है इसीलिए उन्हें हर चीज में नजर आती है कमी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यूपी के जालौन जिले पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) मगरौल का उद्घाटन किया। सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। पढ़ें पूरी जानकारी

वाइफ स्वैपिंग मामलाः महिला बोली- पति ने दोस्त की पत्नी संग बनाए शारीरिक संबंध, फिर मुझसे बोला...
कानपुर के नजीराबाद थाने क्षेत्र में वाइफ स्वैपिंग (पत्नी की अदला बदली) का मामला सामने आया है। महिला ने कारोबारी पति और उसके दोस्त पर वाइफ स्वैपिंग का आरोप लगाते हुए एडीजी से न्याय की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी जानकारी
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से डायल 100 के आरक्षी समेत तीन की मौत, पुलिस अधिकारियों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे यूपी पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक आरक्षी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी जानकारी

नहाते समय ससुर खदेरी नदी में डूबी बच्ची, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार को किशनपुर थाना के गोदौरा निवासी हामिद की पांच वर्षीय पुत्री फिजा ससुर खदेरी नदी में नहाते समय डूब गई। पानी का तेज बहाव होने के कारण शव काफी दूर एक बबूल के पेड़ में फंसा मिला। पढ़ें पूरी जानकारी

झाड़ियों में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के जालौन जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां शनिवार शाम से लापता किशोरी का शव झाड़ियों में मिला है। पढ़ें पूरी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें