फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: फतेहपुर में भाजपा और सपा समर्थकों में झड़प, विवाद की सूचना पर पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति

Mon, 20 May 2024 02:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Lok Sabha Election 2024: फतेहपुर में ग्राम सरायं होली, बूथ संख्या 139 विधानसभा जहानाबाद में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा फतेहपुर-49 की 238 विधानसभा जहानाबाद के गांव सरायं होली बूथ संख्या 139 में सुबह लगभग साढ़े दस बजे भाजपा समर्थक और सपा समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची। तब तक उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़ दिया।

विज्ञापन


यादव बाहुल्य होने पर भाजपा ने आरोप लगाया कि अन्य जाति के मतदाताओं को मतदान नहीं करने दिया जा रहा है। इस बीच मतदान केंद्र में अफरातफरी मची रही। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ एडीएम पहुंचे। मतदान बिना किसी रुकावट के चलता रहा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें