फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वुमंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में यूपी ने तमिलनाडु को 32 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की वुमंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में शनिवार को यूपी ने तमिलनाडु को 32 रन से हराया। इस जीत के साथ ही यूपी की टीम ने एलीट ग्रुप ए में चार अंक हासिल किए। वडोदरा क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में 218 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से भारती यादव ने 65, प्रियांशी यादव ने 47, शान्वी भाटिया ने 27 व खुशी त्यागी ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में तमिलनाडु की ओर से एम प्रिया जे ने तीन, मधुमिता ने दो विकेट झटके। वहीं तमिलनाडु की पूरी टीम 48.2 ओवर में 186 रन पर आउट हो गई। टीम से नेहा युवराज ने 103 रन की पारी खेलकर एक छोर संभाला, लेकिन कोई और खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे सका।

गेंदबाजी में उत्तर प्रदेश की टीम से सुप्रिया ने चार, भारती सिंह व जाह्नवी ने दो-दो, खुशी त्यागी व चांदनी शर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। अब उत्तर प्रदेश का अगला मुकाबला 15 दिसंबर को गोवा के साथ खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें