फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला टी-20 में यूपी ने केरल को हराया, आगरा कि अंजलि बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता महिला टी-20 ट्रॉफी में बुधवार को उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला टीम ने केरल को 19 रनों से हराया। मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 107 रन बनाए। टीम की चौथे पायदान की बल्लेबाज आगरा कि अंजलि सिंह ने 18 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान सोनाली सिंह ने 22, निशु चौधरी ने 19, संपदा दीक्षित ने 15 और निशी कश्यप ने 11 रन का योगदान दिया।

केरल की टीम से सलोनी डंगोरे ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इसके बाद केरल की टीम 18.2 ओवर में 88 रन पर ही ढेर हो गई। टीम की ओर से दृष्या ने 35, कप्तान सजना ने 12 और आशा ने 10 रन बनाए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की ओर से सोनम यादव ने तीन, कानपुर कि अर्चना देवी व अंजलि सिंह ने 2-2 विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अंजलि सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें