गोल्ड कप की विजेता उत्तर प्रदेश क्रिकेट एकेडमी की टीम।
- फोटो : एकेडमी
कानपुर। 41वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के फाइनल मैच में सोमवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एकेडमी ने दिल्ली चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब को 72 रन से हराकर खिताब जीता। मुकाबले में सिद्धार्थ यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एकेडमी ने 49.5 ओवर में 397 रन बनाए। टीम से सिद्धार्थ यादव ने 117 गेंदों पर 12 चौकों व 11 छक्कों की मदद से 156 और शौर्य सिंह ने 78 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में ललित यादव, नितिन और यशजीत ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, दिल्ली चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 44.1 ओवर में 325 रन पर आउट हो गई। टीम से कुनाल चंदेला ने 137 गेंदों पर 12 चौकों व नौ छक्कों की मदद से 159 रन बनाए।
गेंदबाजी में यूपी से करन शर्मा ने तीन, वैभव चौधरी, विपराज निगम ने दो-दो विकेट लिए। यूपीसीए के पदाधिकारियों ने गोल्ड कप जीतने पर यूपी टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी।