फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई योजनाओं से खुशहाल भविष्य की ओर अग्रसर होगा चित्रकूटः CM योगी आदित्यनाथ

Fri, 13 Apr 2018 09:57 AM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
'मैने अपनी जीवन की महत्वपूर्ण साधना का निर्वहन यहीं से किया था। पौराणिक और ऐतिहासिक परंपरा का क्षेत्र चित्रकूट है। खुशहाल भविष्य की ओर अग्रसर होगा चित्रकूट जिला। जो शिक्षक स्कूल चलो अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे हैं उनका आभार। शिक्षक बच्चों को आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। एक भी बालक और बालिका स्कूल जाने से वंचित न रहे। जब हम किसी को शिक्षित कर देते हैं तो उसका खुशहाल जीवन बना देते हैं।' यह कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का।
विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी चित्रकूट के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होेंने कसहाई विकास खंड चित्रकूटधाम में स्कूल चलो अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वालों सम्मानित किया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को उन्होेंने मुख्यमंत्री ने ललितपुर जिले की 66 योजनाओं  का लोकार्पण किया, इनकी लागत एक अरब दस करोड़ 70 लाख 18 हजार रुपये है। इसके साथ ही 48 करोड़ 70 लाख 94 हजार रुपये की दस योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की।  ललितपुर जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कल्यानपुरा गांव स्थित गोचर जमीन पर बन रहे गोवंश आश्रय केंद्र का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों, नौजवानों और महिलाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

बुंदेलखंड की प्रमुख समस्या सूखा, अन्ना प्रथा और सिंचाई की है। इसके लिए लगातार बुंदेलखंड का दौरा किया जा रहा है। आज भी इस समस्या का समाधान निकालने के लिए ग्राम्य विकास विभाग मंत्री, सिंचाई मंत्री और कृषि मंत्री के साथ में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल का संकट एक चुनौती है, इससे निपटने के लिए ग्राम्य विकास विकास और नगरीय विकास विभाग को निराकरण करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। टीम बनाकर पूरे बुंदेलखंड का सर्वे किया जाएगा।  ग्राम्य विकास विभाग को तीन साल के अंदर इस संकट का समाधान करने का निर्देश दिया है। इसके लिए टीम बनाने का काम शुरू कर दिया गया है और जल्द ही सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। सिंचाई की समस्या पर बताया कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद सालों से लटकी छह सिंचाई परियोजनाओं को 31 मार्च तक पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही दो बड़ी परियोजनाओं को 20 जून को पूरा कर लिया जाएगा। बुंदेलखंड की सभी सिंचाई परियोजनाओं को 2019 तक पूरा कर सिंचाई की समस्या को खत्म कर दिया जाएगा। वहीं, सूखे की समस्या पर कहा कि किसानों के लिए यह एक बड़ी समस्या है और इसका समाधान जरूरी है। इसी समस्या का निराकरण करने के लिए लगातार इस क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। योगी ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बुंदेलखंड की इस समस्या को लेकर चिंतित हैं और मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला दौरा बुंदेलखंड का ही किया था। दौरा इसी के लिए चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सूखे की समस्या के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें