फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए करते थे लूट, तीन बदमाशों से लूट के 15 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर के कौसम गांव निवासी फैक्टरी श्रमिक से हुई लूट का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर तीन लुटेरों को दबोच लिया। उनसे अलग अलग जगह से लूटे गए 15 मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि बाइक से घूमने, मंहगा मोबाइल रखने और गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए वह लूट करते थे।
विज्ञापन

रायपुर स्थित फैक्टरी जाते समय कौसम गांव निवासी श्याम सुंदर से 12 फरवरी की सुबह जसवापुर पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल, एटीएम व नकदी लूट ली थी।
माती पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि बढैैला घाटमपुर के सूरज उर्फ विजय, दहेली घाटमपुर के अंकुश सोनकर, बर्रा आठ कानपुर के गोलू गुप्ता को मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इनके पास लूट के 15 मोबाइल, एक तमंचा, 1150 रुपये बरामद हुए हैं। लुटेरों ने कानपुर व उन्नाव में मोबाइल लूट की 15 घटनाओं को अंजाम देने की बात कही है। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि लूट में प्रयुक्त बाइक व चाकू भी बरामद हुई है। एसओ शिवप्रकाश ने बताया कि सूरज उर्फ विजय पर वाराणसी के थाना रामनगर में धोखाधड़ी की भी रिपोर्ट दर्ज हैं।
एक दिन में करते थे दो से तीन वारदात
फैक्टरी श्रमिक को लूटने वाले तीनों बदमाशों की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है। पूछताछ में बताया कि एक दिन में अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर दो से तीन वारदातों को अंजाम देते थे। इससे उन्हें ठीक ठाक रकम मिल जाती थी। बर्रा आठ के गोलू गुप्ता ने बताया कि उसकी दो गर्लफेंड हैं। सूरज व अंकुश की भी गर्लफ्रेंड हैं। 12 फरवरी को फैक्टरी श्रमिक को लूटने के बाद सभी ने उन्नाव में दावत की थी। इसके बाद वहां भी लूट की वारदात का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें