फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल दोस्तों के साथ मिल करता था बेटी से दुष्कर्म, पत्नी की शिकायत के बाद हुआ निलंबित, जांच शुरु

Thu, 16 Jan 2020 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में पुत्री से दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले लेखपाल पिता व उसके साथियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। स्वाट टीम ने दोस्त के भाई समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने लेखपाल व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जेएनवी रोड निवासी हरदोई के साधु के चेले के घर भी दबिश मारी पर वह घर पर नहीं मिला। उधर एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की मोहल्ला निवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 12 जनवरी को पति समेत उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

 

विज्ञापन

पीड़िता ने दोस्तों के नाम भी उजागर कर दिए हैं। इसमें पीड़िता ने दुष्कर्म में विष्णु शरन रस्तोगी, सोनू तिवारी, मनोज शाक्य, लेखपाल विमल कुमार, मनोज के दोस्त के अलावा कई अन्य अज्ञात लोगों के होने की बात कही। पुलिस ने सभी को आरोपी बनाकर पर्चे भी जीडी पर काट दिए हैं।

एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने लेखपाल व उसके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर चार टीमों का गठन किया है। इसमें पहली टीम में सीओ मन्नीलाल गौंड, एसएचओ जसवंत सिंह, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश गौतम, सर्विलांस से अनुराग को लगाया है। स्वाट टीम ने लेखपाल व उसके दोस्तों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश मारी।

टीम ने एक दोस्त के भाई समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। टीम ने हरदोई के चर्चित साधु के चेला निवासी जेएनवी रोड के घर भी दबिश मारी। पर चेला भनक लगते ही फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि चेले के घर रात में लेखपाल रुका था। उसको जानकारी है कि लेखपाल अब कहां है। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी लेखपाल तीन जनवरी से बिना सूचना के गायब है। सरकारी कार्य बाधित हो रहा है। इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें