उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (यूपीटीईटी) निरस्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में पेपर लीक हुआ है। जिसके बाद परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 के बीच संपन्न होनी थी। कई केन्द्रों पर परीक्षा शुरू भी हो गई थी।
विज्ञापन
प्रयागराज में पेपर लीक होने और परीक्षा निरस्त होने की जानकारी के बाद अभ्यर्थियों से आंसर शीट वापस ले ली गई। अभ्यर्थियों को वापस जाने को कहा गया। यूपीटीईटी आज सूबे के सभी जिलों में 2554 केंद्रों पर आयोजित होनी थी।
जालौन जिले में परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने परीक्षार्थियों को शांत कराया। कानपुर के 130 केंद्रों पर परीक्षा होनी थी। कानपुर में भी कई केंद्रों पर हंगामा हुआ।