उत्तर प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाले यूपी स्टेट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (यूपीएसईई) में 99.4 तापमान होने पर छात्र को केंद्र में बने आइसोलेशन कक्ष में परीक्षा देनी पड़ेगी।
20 सितंबर को शहर के 13 केंद्रों पर 13675 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
इसके लिए एकेटीयू ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी केंद्र पर एक आइसोलेशन कक्ष बनाने का भी निर्देश दिया गया है। प्रदेश के सभी तकनीकी संस्थानों में बीटेक, बीफॉर्म, बीआर्क, बीडेस, एमबीए, एमसीए समेत नौ पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी केंद्रों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। पहली पाली नौ बजे शुरू होगी।