फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Result: जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुरभि बनीं आईएएस, हासिल की 56वीं रैंक

Tue, 16 Apr 2024 08:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

Kanpur News: यूपीएससी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कानपुर की सुरभि ने 56वीं रैंक पाकर सफलता हासिल की है। सुरभि कानपुर देहात में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी हैं।
विज्ञापन
सुरभि श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी 2023 का परिणाम जारी कर दिया। घोषित परिणाम में कानपुर के कल्याणपुर की रहने वाली सुरभि ने 56वीं रैंक पाकर सफलता हासिल की है। वह वर्तमान में कानपुर देहात में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी हैं। उनका चयन होने पर सीडीओ लक्ष्मी, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ठ समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी।

विज्ञापन


सुरभि श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय पिता जगदीश श्रीवास्तव, मां अर्चना श्रीवास्तव को देती है। बताया कि पिता औरैया जिले के अछल्दा ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी हैं। मां गृहणी है। उनसे छोटी एक बहन वैष्णवी श्रीवास्तव है, जो इन दिनों बंगलुरू में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बताया कि वर्ष 2022 में उसका चयन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के पद पर हुआ।

कानपुर देहात के माती में उन्हें तैनाती मिली। इसके बाद वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटी। सितंबर माह में परीक्षा हुई थी। इसके बाद जनवरी माह में दिल्ली के यूपीएससी भवन साक्षात्कार हुआ। मंगलवार को परिणाम आने पर उन्हें 56वीं रैंक मिलने की जानकारी हुई। इधर सुरभि के आईएएस बनने पर अधिकारियों ने पहुंच कर बधाई दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिव्यांगजनों से जीवन जीने की मिली सीख
सुरभि श्रीवास्तव ने बताया कि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रहते हुए उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। दिव्यांगजनों का दर्द समझा और उनसे जीवन जीने की काफी सीख ली। बताया कि वह अपने पद पर रहते हुए दिव्यांगों के लिए कैंप लगाकर उन्हें लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत रहीं। दिव्यांग के बीच कई अनुभव ऐसे मिले जो उनकी सफलता के साथ आगे भी काम आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें