यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऑनलाइन फार्म 29 जनवरी तक भरे जा सकते हैं।
17 अप्रैल को दो पालियों में मैथमेटिक्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जो स्टूडेंट क्वालीफाई करेंगे, उन सबका स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू कराया जाएगा। एसएसबी क्वालीफाई करने वालों को एनडीए ज्वाइन करने का मौका मिलता है।
इस टेस्ट से आर्मी (थल सेना), नभ सेना (एयरफोर्स) और समुद्री सेना (नेवी) में अफसर बना जा सकता है। एनडीए में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था है। एक गलत सवाल का आंसर देने पर सही सवाल के मार्क्स कट जाते हैं। यूपी के कानपुर और लखनऊ सहित देश के अलग-अलग शहरों में एग्जाम सेंटर बनाए जा रहे हैं।
अर्हता
मैथमेटिक्स से 12वीं कक्षा में एडमिशन लेने या फिर पास करने वाले स्टूडेंट ही एनडीए का ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। 11वीं कक्षा में पढ़ रहे स्टूडेंटों को फार्म भरने का मौका नहीं मिलेगा।
375 पद
यूपीएससी ने एनडीए के 375 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 55 को इंडियन नेवल एकेडमी के चार वर्षीय बीटेक कोर्स में एडमिशन मिलता है। आर्मी में 208, नेवी में 42 और एयरफोर्स के 70 पद हैं।
1800 मार्क्स के क्वेश्चन
एनडीए के ढाई-ढाई घंटे के दो पेपर होते हैं। मैथमेटिक्स का पहला पेपर होता है, जिसमें 300 मार्क्स के क्वेश्चन पूछे जाते हैं। जनरल एबिलिटी टेस्ट के दूसरे पेपर में 600 मार्क्स का क्वेश्चन पूछे जाते हैं। यानी दो पेपर 900 मार्क्स के होते हैं। यह टेस्ट क्वालीफाई करने के बाद एसएसबी इंटरव्यू के 900 मार्क्स हैं।
ब्लैक बाल पेन से भरें ओएमआर
ब्लैक बाल पेन से ही ओएमआर शीट भरी जाएगी। पेंसिल या फिर दूसरे कलर के बाल पेन का इस्तेमाल नहीं होगा।
उम्र
1 जुलाई 2000 के बाद और 2 जुलाई 1997 के पहले पैदा हुए अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं।
वेबसाइट
www.upsconline.nic.in की मदद से ऑनलाइन फार्म भरे जा सकेंगे। www.upsc.gov.in पर जाकर मार्च के अंतिम सप्ताह तक एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।
भरें ऑनलाइन फार्म
एनडीए क्वालीफाई करने के बाद एसएसबी की जानकारी वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in, www.joinindiannavy.nic.in और www.joinindianairforce.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।
ये लेकर न जाएं
मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, पेजर या अन्य कम्युनिकेशन की कोई भी वस्तु लेकर न जाएं।