फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदम-कदम पर बांटी गई खिचड़ी-तहरी

Sat, 16 Jan 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर इस बार नया ट्रेंड देखने को मिला। कदम-कदम पर जगह-जगह लोगों ने जमकर खिचड़ी और तहरी बांटी। गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन


घाटों के साथ हर सड़क, चौराहों के साथ मंदिरों आदि जगहों पर लोगों ने प्रसाद के तौर पर खिचड़ी, तहरी, पूड़ी-सब्जी और चाय आदि का वितरण किया। दोना में भरकर लोगों को रोक-रोककर प्रसाद बांटते रहे। कई जगहों पर हाथों में

दोना पकड़ाकर उनसे खिचड़ी खाने की मनुहार की जाती रही। हालांकि ज्यादातर जगहों पर दोना-पत्तलों की परतों ने स्वच्छ भारत अभियान की हवा भी निकाली। पुण्य कमाने के चक्कर में गंदगी पर ध्यान कम और खिचड़ी बांटने पर ज्यादा दिया।
विज्ञापन


लाजपत नगर, स्वरूप नगर, आर्य नगर, मोतीझील, बड़ा चौराहा, विजय नगर, शास्त्री नगर, मूलगंज, बादशाहीनाका और घंटाघर, पनकी व विभिन्न संस्थानों में कर्मचारी संगठनों और संस्थाओं ने खिचड़ी का दान किया।

उधर, बिठूर, गंगा बैराज, सरसैया घाट, मेस्कर घाट और परमट के गंगा घाटों पर लोगों ने स्नान-ध्यान कर अन्न, खिचड़ी, कपड़े, बरतन और गुड़ व तिल दान किया।

हैलट हास्पिटल में कर्मचारी संघ ने ओपीडी के बाहर खिचड़ी भोज किया और डॉक्टरों, मरीजों व तीमारदारों को खिचड़ी खिलाई। कार्यक्रम का संयोजन रामचरन यादव, सीताराम चौरसिया, विश्राम और मान बहादुर ने किया।

स्वरूप नगर दवा मार्केट में फुटकर दवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी चेयरमैन संजय मल्होत्रा, राजेंद्र सैनी, प्रवीन वाजपेयी, अरविंद नागपाल, शेषनारायण तिवारी, अंकुश अग्रवाल और संजय गुप्ता ने खिचड़ी, चटनी और पानी बांटा। यहां विधायक सतीश निगम सहित कई संभ्रांत लोगों ने खिचड़ी खाई।

घंटाघर में व्यापारी अर्पित राठौर, सुरेंद्र और करन ने सामूहिक खिचड़ी भोज किया। उधर, शास्त्री नगर में चेन फैक्ट्री चौराहे पर भोजपुरी समाज के प्रमुख संतोष गहमरी ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया।

पुष्पांजलि सेवा समिति ने परमट घाट पर बुजुर्गों को खिचड़ी और पापड़ बांटे। अध्यक्ष विकास जायसवाल, गोपाल त्रिवेदी, रमाकांत, आकाश जायसवाल और गोपाल त्रिपाठी ने लोगों को अमन चैन बनाए रखने का संदेश भी दिया।

चाइल्ड लाइन और सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी ने टीपी नगर में बच्चों को खिचड़ी भोज बांटा। संयोजन प्रबंधक कमलकांत तिवारी ने किया। सरसैया घाट पर सामूहिक खिचड़ी भोज हुआ।

इसी प्रकार प्रगति विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी केशवपुरम में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। डॉ. जेपी श्रीवास्तव, यूके त्रिपाठी, विजय सिंह यादव, डॉ. डीवीपी सिंह, केके मिश्र, आरके भाटिया, रामकलप यादव, आशीष मिश्र, ओपी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


केशवपुरम (आवास विकास) स्थित नागेश्वर एन्केल्व पर राजीव कटियार, प्रदीप वाजपेयी, डॉ. वीके मिश्रा, गर्वित और धीरेंद्र ने खिचड़ी वितरित करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें