फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में यूपी की बेटियों ने जीते छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित अंडर-17 सबजूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुल छह पदक जीतकर देश में तीसरा स्थान पाया। टीम ने 126 अंकों के साथ कांस्य पदक और ट्रॉफी अपने नाम की। टीम का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच रामसजन यादव ने किया।
विज्ञापन


कोच ने बताया कि अब बालकों की टीम का मुकाबला शेष है। विजेता टीम को एसपी देशवाल और विनोद तोमर ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण, महासचिव सुरेश उपाध्याय, संयुक्त सचिव चंद्र विजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कोच व खिलाड़ियों को बधाई दी।

चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की प्रीति यादव ने 43 किलो, वाराणसी की आकांक्षा यादव ने 46 किलो, गोरखपुर की साक्षी पाल ने 49 किलो, नोएडा की रिया नागर ने 57 किलो, मुजफ्फरनगर की वंशिका ने 61 किलो और वाराणसी की पायल ने 73 किलो वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें