कोतवाली में दर्ज एफआईआर में एसआई राजकुमार ने कहा कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा को डिबार अधिवक्ता प्रिंस राज के सरसैया घाट चौराहे के पास होने की सूचना मिली। उन्होंने फोर्स को भेज दिया। वह एसआई निखिल सिंह, चेतन कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार व अन्य स्टाफ के साथ मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक भी आ गए। चौथे आरोपी प्रिंस राज श्रीवास्तव को ले जा रहे थे इस दौरान वकीलों का एक समूह गिरफ्तारी का विरोध करने लगा। उनकी वजह से सरकारी कार्य में बाधा हुई। पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के साथ गाली गलौज की गई। धक्कामुक्की के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट हुई।
हेड कांस्टेबल धर्मवीर को पीछे थप्पड़ मारा गया। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जाएगी।
विनायकपुर हमले के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस से अभद्रता, गालीगलौज और मारपीट की गई। इस संबंध में कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - राजेश कुमार पांडेय, स्टाफ ऑफिसर, कमिश्नरी पुलिस