ग्रामोदय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के 24 घंटे पहले हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के ग्रामोदय विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के 24 घंटे पहले शिक्षकों के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो गई। यही नहीं प्रोफेसर जयंत कुमार गुप्ता ने रजिस्ट्रार से जमकर अभद्रता की।
रजिस्ट्रार ने पुलिस को तहरीर दी है। बताते चलें कि बुधवार को विश्वविद्यालय में आठवां दीक्षांत समारोह होना है। जिसमें राज्यपाल मध्यप्रदेश लालजी टंडन व उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी को शामिल होना है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में हो रहे बवाल के चलते छात्र असमंजस में हैं।