फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुलग रहा सपा का ताना-बाना’, ये है असली वजह

Wed, 20 Sep 2017 08:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नए सिरे से गठन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दो धड़े में बंटे कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई है। ऊपर से नेताजी की तरफ से 21 को बुलाई गई बैठक नें आग में घी डालने का काम किया है। सबसे ज्यादा हलचल शिवपाल यादव के खेमे में देखी जा रही है।
विज्ञापन


कन्नौज में शिवपाल की तरफ से नई पार्टी की घोषणा का संकेत देने के बाद शहर में भी शिवपाल फैंस एसोसिएशन ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का कहना है कि नेताजी क्या फैसला लेंगे इसे लेकर कोई संकेत नहीं मिला है। सपा अपने तरीके से संगठन मजबूत करने में लगी है।

 
विज्ञापन

डेमो पिक
सपा का प्रदेश अध्यक्ष 23 सितंबर और राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 अक्टूबर को आगरा के सम्मेलन में चुना जाएगा। तय है कि प्रदेश अध्यक्ष फिर से नरेश उत्तम और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को बनाया जाएगा। कानपुर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का समर्थन सिर्फ अखिलेश यादव के साथ है।

ऐसे में नेताजी कोई भी फैसला लें, वह पार्टी के विपरीत नहीं होगा। सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद का कहना है कि नेताजी उनके संरक्षक हैं, वह जो भी फैसला लेंगे, कार्यकर्ताओं के हित में होगा। रविवार को कन्नौज के बाद शहर में शिवपाल यादव फैंस एसोसिएशन की बैठक में  एसोसिएशन के पदाधिकारी आशीष चौबे ने बताया कि उनके नेता शिवपाल यादव की तरफ से यह संकेत मिला है कि जल्द ही नया संगठन बनेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें