फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैटेट: काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, इन छात्रों को 16 जून से मिलेगा मौका

Mon, 03 Jun 2019 02:05 PM IST
प्रशांत कुमार एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपी कैटेट) में सफल परीक्षार्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया तीन जून से शुरू हो गई है । शेड्यूल के मुताबिक तीन से दस जून तक स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन


17 जून तक स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा और अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। स्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रथम राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग 21 जून से आठ जुलाई तक चलेगी। द्वितीय राउंड की काउंसलिंग ऑफलाइन होगी। यह 10 से 22 जुलाई तक चलेगी। परास्नातक की काउंसलिंग के लिए छात्रों को 16 से 21 जून के बीच रजिस्ट्रेशन शुल्क, डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे।

28 जून से 10 जुलाई तक पहले राउंड की काउंसलिंग होगी। इसके बाद शेष सीटों पर 11 जुलाई से 26 जुलाई तक ऑफलाइन द्वितीय राउंड की काउंसलिंग होगी। पीएचडी के लिए 10 से 15 जुलाई तक छात्र अपना पंजीकरण व दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। 22 से 29 जुलाई तक इसकी ऑनलाइन काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन


इसके बाद अगर सीटें बचीं तो स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के लिए एक साथ एक व दो अगस्त तक छात्र ऑफलाइन काउंसलिंग के लिए लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। पांच से आठ अगस्त तक सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग होगी।

19 जुलाई से शुरू हो जाएंगी स्नातक की कक्षाएं
चारों कृषि विश्वविद्यालयों में 19 जुलाई से स्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रम का नया सत्र भी शुरू हो जाएगा। परास्नातक की कक्षाएं 23 जुलाई व पीएचडी की कक्षाएं नौ अगस्त से शुरू होंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें